The Lallantop
Logo

विराट कोहली ने कहा सिराज मुझे प्लेइंग 11 में चाहिए

सिराज फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इंडियन टीम का हिस्सा हैं. वो वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बोलर भी हैं.

Advertisement

मोहम्मद सिराज इंडियन टीम के लीडिंग पेस बोलर. सिराज फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इंडियन टीम का हिस्सा हैं. वो वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बोलर भी हैं. सिराज की इस सफलता के पीछे विराट कोहली का बड़ा हाथ रहा है. इसी से जुड़ा हुआ एक क़िस्सा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शेयर किया है. सिराज ने विराट की कप्तानी में ही साल 2017 में टीम इंडिया के लिए अपना T20I डेब्यू किया था. हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में वो काफी रन खर्च करते थे. जिसके बाद उनके टीम से ड्रॉप होने तक की नौबत आ गई थी. लेकिन इस दौरान इंडियन पेसर को तत्कालीन कप्तान विराट कोहली का सपोर्ट मिला. जिसका खुलासा दिनेश कार्तिक ने किया है.  कार्तिक ने क्रिकबज के स्पेशल शो 'राइज ऑफ न्यू इंडिया' में कहा देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement