The Lallantop
Logo

बृजभूषण शरण सिंह के सपोर्ट में खड़े होने वाले पहलवानों ने क्या कहा?

पहलवानों ने भारत सरकार से बृजभूषण को हटाने की मांग की है

Advertisement

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI). भारतीय कुश्ती को चलाने वाली संस्था के खिलाफ़ कई पहलवान बुधवार 18 जनवरी से धरने पर बैठे हुए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रदर्शन में शामिल पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही, यौन उत्पीड़न और पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. इस प्रदर्शन में देश के कई दिग्गज पहलवान शामिल हैं. आरोप लगाने वालों में टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट बजरंग पुनिया, वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट, रवि दहिया, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं. पहलवानों ने भारत सरकार से बृजभूषण को हटाने की मांग की है और कहा है कि जब तक ऐसा नहीं होता, पहलवानों का धरना जारी रहेगा. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement