The Lallantop

"अप्रूवल कैसे मिला?"- अजय देवगन का 'धमाल 4' ट्रेलर देख लोग खिसिया क्यों गए?

अजय देवगन की 'धमाल 4' का ट्रेलर देखकर दो धड़े में बंटा इंटरनेट.

Advertisement
post-main-image
अजय देवगन की 'धमाल 4' अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' से दो हफ्ते बाद रिलीज होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में 'धमाल 4' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें कॉमेडी और नॉस्टैल्जिया का मिश्रण दिखाया गया है और फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स की गुणवत्ता पर चर्चा हुई, जहां कई शॉट्स को कार्टूनिश कहा गया, और सोशल मीडिया पर इसके लिए ट्रोलिंग और आलोचना देखी गई।
  • इस ट्रेलर पर जनता का मिक्स्ड रिएक्शन आया है; कुछ वीएफएक्स से नाराज हैं जबकि अन्य कॉमेडी को पसंद करते हैं, और अब फिल्म के रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

Ajay Devgn और Arshad Warsi स्टारर Dhamaal 4 का ट्रेलर आ गया. हर बार की तरफ इस बार भी फिल्म में भरपूर धमा-चौकड़ी है. मूवी की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट पर खूब पैसे बहाए गए हैं. साथ ही आज कल की हर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ की तरह मेकर्स ने इसमें भी नॉस्टैलजिया का तड़का लगाया है. मगर इन सबके बीच फिल्म के VFX डिपार्टमेंट पर खास मेहनत नहीं की गई. आलम ये है कि मूवी के कई शॉट्स बिल्कुल कार्टूनिश लग रहे हैं.

Advertisement

इसमें दो राय नहीं कि कॉमेडी फिल्मों पर अडवांस लेवल के विजुअल इफ़ेक्ट्स दिखाने का दबाव नहीं होता. मगर क्या उन पर इतनी मेहनत भी नहीं होनी चाहिए कि वो 2006 के वीडियो गेम्स जैसा नजर न आएं? कम-से-कम टी-सीरीज़ के बैनर तले बनने वाली ऐसी फिल्म, जिसमें अजय देवगन के कद का स्टार हो, उन फिल्मों में इस तरह की कमियां मन खट्टा कर देती हैं. 

खैर, सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म के VFX की ट्रोलिंग कर रहे. एक यूजर ने ट्रेलर के कुछ सीन्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

"मैं ये नहीं पूछना चाहता कि ऐसा क्यों हुआ? मैं ये पूछना चाहता हूं कि कैसे हुआ? आखिर आपने कैसे इस तरह के शॉट्स पर अप्रूवल पा लिया. ये पूरी तरह बकवास हैं. धमाल 4 के VFX ने निराश किया है."

dhamaal 4
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"VFX काफी खराब है. ट्रेलर अच्छा है पर लगता है कि VFX पर पैसा खर्च नहीं किया."

Advertisement
dhamaal 4
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे यूजर ने लिखा,

"वाहियात VFX. भोजपुरी लेवल सिनेमैटोग्राफी और अनफनी डायलॉग्स. यहां तक कि मस्ती 4 का ट्रेलर भी धमाल 4 के सामने शोले नजर आ रहा था. निराशा हुई."

dhamaal 4
एक यूजर का कमेंट.

इनके अलावा दो और तरह के लोग हैं जिनका 'धमाल 4' पर रिएक्शन आ रहा. एक वो, जिन्हें ट्रेलर पसंद आया. क्लीन कॉमेडी से लेकर डायलॉग्स भी भाए. लेकिन वो फिल्म के VFX पर नाराज हो गए. वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं, जिनका ये मानना है कि अगर आपको कॉमेडी पसंद आ रही, तो ऐसी टेक्निकल बातों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता. कुल मिलाकर, जनता इस मल्टीस्टारर ट्रेलर पर मिक्स्ड रिएक्शन दे रही है. जहां तक फिल्म की बात है, अजय और अरशद के अलावा इसमें रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इन्द्र कुमार फिल्म के डायरेक्टर हैं. ये 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'धमाल 4' की कास्टिंग पर अनिल कपूर ने ली चुटकी, कहा-अजय ने मना किया होगा?

Advertisement