The Lallantop

भारतीय युवक के 3 विदेशी दोस्त पानी में डूबे, सबको बचाने में अपनी जान कुर्बान कर दी

फिशिंग के दौरान ही अचानक उनके दोस्त फिसलकर कर नदी में गिर गए और डूबने लगे. अनुरूप ने दोस्तों की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. उनके दोस्तों की जान तो बच गई, लेकिन अनुरूप की मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका में 23 साल के अनुरूप (बाएं) की मौत हो गई. (फोटो-@kiran_chamala, @TelanganaCMO)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 23 वर्षीय अनुरूप ने अपने तीन दोस्तों की जान बचाने के प्रयास में लुइसियाना के टोरोडो पार्क में हुए फिशिंग हादसे में दम तोड़ दिया।
  • अनुरूप अपने दोस्तों के साथ फिशिंग के दौरान जब उनके एक दोस्त नदी में गिर गए तो उन्होंने उनकी मदद के लिए छलांग लगाई, जिससे उनकी मौत हो गई।
  • अनुरूप का शव 12 दिनों बाद हैदराबाद पहुंचा और राज्य के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवार को सांत्वना दी गई।
author-image
अब्दुल बशीर

अमेरिका के लुइसियाना में दोस्तों की जान बचाने की कोशिश में भारतीय युवक की मौत हो गई. 23 साल के अनुरूप अपने दोस्तों के साथ फिशिंग करने गए थे. उसी दौरान हादसा हो गया. करीब 12 दिनों के बाद उनका शव भारत पहुंचा है. जिसे अधिकारियों ने उनके परिजन को सौंप दिया. राज्य के मुख्यमंत्री ने भी युवक को श्रद्धांजलि दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनुरूप तेलंगाना के कावड़ीपल्ली गांव के निवासी थे. हायर स्टडीज के लिए अमेरिका गए थे. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मई को अनुरूप अपने तीन दोस्तों के साथ फिशिंग के लिए टोरोडो पार्क गए थे.

फिशिंग के दौरान ही अचानक उनके दोस्त फिसलकर कर नदी में गिर गए और डूबने लगे. अनुरूप ने दोस्तों की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. उनके दोस्तों की जान तो बच गई, लेकिन अनुरूप की मौत हो गई. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पानी से बाहर निकलते समय अनुरूप का पैर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया. इस वजह से वो पानी से बाहर नहीं निकल पाए. लोगों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहे.

हादसे के करीब 12 दिन बाद 9 जून को अनुरूप का शव हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचा. यहां बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में शव परिवार को सौंपा गया. अनुरूप की मौत पर सूबे के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शोक जताया. मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. कैप्शन में लिखा, ‘मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के बेटे और कोडुरु के अनुरूप रेड्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने अपने तीन दोस्तों की जान बचाने में अपनी जान कुर्बान कर दी.’

CMO Telngana
तेलंगाना CM ऑफिस का पोस्ट.

मुख्यमंत्री ने इस घटना को बहुत दुखद और दिल दहलाने वाला बताया. वहीं, भोंगिर से सांसद किरण कुमार चावला भी अनुरूप के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की.

Advertisement
Telangana
किरण कुमार चामला का पोस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुरूप ने हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी.

वीडियो: ग्राउंड रिपोर्ट: ईको गार्डन प्रोटेस्ट से पहले कई टीचर डिटेन, छात्रों ने क्या मांग की?

Advertisement