The Lallantop
Logo

कब खत्म होगा कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद

कोहली की कप्तानी विवाद को लेकर BCCI पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से बवाल ही मचा दिया. कोहली ने साफ कहा कि वह वनडे टीम की कप्तानी करना चाहते थे. लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें कप्तानी से बर्खास्त कर दिया. साथ ही कोहली ने सौरव गांगुली के बयान को भी गलत बता दिया. दरअसल, गांगुली ने कहा था कि हमने विराट कोहली से T20 की कप्तानी ना छोड़ने का अनुरोध किया था. लेकिन वह नहीं माने. इस बयान के जवाब में कोहली ने कहा कि T20 कप्तानी छोड़ने पर उनसे किसी ने कोई अनुरोध नहीं किया था. कोहली की इस विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया का पारा एकाएक बढ़ गया. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement