The Lallantop
Logo

विराट कोहली को मिला पाकिस्तान और इंग्लैंड से सपोर्ट, अब भी BCCI..

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट से ज्यादा रन किसी प्लेयर ने नहीं बनाए हैं. टेलिग्राफ़ में एक रिपोर्ट छपी थी. इसमें कहा गया कि BCCI विराट को T20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं लेना चाहती

Advertisement

विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे. ऐसी रिपोर्ट्स एक बार फिर से सामने आ रही हैं. और इन रिपोर्ट्स पर रिएक्शंस भी आने लगे हैं. पूर्व पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद इरफ़ान और इंग्लैंड के लिए लंबे वक्त तक खेले पेस बोलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऐसी रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया है. कोहली 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे थे. भारत इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में हारा था. हालांकि, रिपोर्ट्स हैं कि टीम मैनेजमेंट को उनके बैटिंग के तरीक़े से समस्या है. टीम अब ज्यादा अटैकिंग क्रिकेट खेलना चाहती है. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement