The Lallantop
Logo

साउथ अफ्रीका से हार पर सुनील गावस्कर और अश्विन ने कह दी ये बड़ी बात

Sunil Gavaskar ने क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अगुवाई में वाइट बॉल क्रिकेट में तो टीम इंडिया का ट्रांजिशन काफी अच्छा रहा है. लेकिन, रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया काफी कमजोर नज़र आ रही है. साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ घर पर दो मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसमें टीम मैनेजमेंट पर भी ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को संन्यास लेने पर मजबूर किया गया. खुद अश्व‍िन भी यही मानते हैं कि अगर ये तिकड़ी टीम में मौजूद होती और टीम को ट्रांजिशन में हेल्प करती तो ये बेहतर विकल्प होता. हालांकि, दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना इससे बिल्कुल उलट है. गावस्कर ने क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement