भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दियाहै. स्मृति के नाम अब अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन दर्ज हो गए हैं. उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज प्लेयर मिताली राज को पीछे छोड़ा है. एशिया कप 2026 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़कर स्मृति ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मैच में उन्होंने अपना करियर बेस्ट स्कोर बनाया. उन्होंने 64 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 124 रन बनाए.
स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी
स्मृति मंधाना ने एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी ने कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिए. स्मृति अब मिताली राज को पीछे छोड़कर इंटरनेशल वीमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन चुकी हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












