The Lallantop
Logo

संतकबीर नगर: पिटने वाले विधायक ने सांसद से झगड़े का कारण बताया है

संतकबीर नगर में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल को जूतों से धुन दिया

Advertisement
6 मार्च, 2019. उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में जिला योजना की बैठक हो रही थी. मीटिंग में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के साथ सांसद, विधायक और जिले के अधिकारी मौजूद थे. जिले में हो रहे विकास कार्यों पर बात होनी थी. सांसद ने एक्सईएन से सवाल पूछा. जवाब दिया विधायक राकेश बघेल ने. सांसद और विधायक के बीच बात इतनी बढ़ गई कि सांसद शरद त्रिपाठी ने जूता उतार विधायक राकेश बघेल को मारना शुरू कर दिया. मंत्री आशुतोष टंडन रोकते रह गए, लेकिन जूतम-पैजार जारी रही. अब विधायक ने मारपीट का कारण बताया है. देखिए क्या कह रहे हैं विधायक राकेश सिंह बघेल?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement