आरसीबी ने फाइनली एक ट्रॉफी जीत ली है. आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर WPL 2024 जीत लिया है. और इस जीत की कहानी लिखी गई सिर्फ़ छह गेंदों में. करीब 7.1 ओवर में बिना विकेट खोए 64 रन की अच्छी शुरुआत के बाद डीसी की टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी. आरसीबी की गेंदबाज सोफी मोलिनक्स ने लगातार 3 विकेट लेकर दिल्ली को बैकसीट पर धकेल दिया. स्कोर का पीछा करते हुए सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना,
एलिस पेरी तीनों ने 30 से ज्यादा रन बनाकर टीम को खिताब जिताया. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
छह गेंदों में हुआ ऐसा कमाल कि RCB का इतिहास बदल गया!
RCB ने WPL 2024 का खिताब जीता है. Smriti Mandhana की कप्तानी वाली RCB ने WPL 2024 के फ़ाइनल में DC को आठ विकेट से मात दी. दिल्ली जीत की राह पर थी लेकिन एक ओवर में कहानी बदल गई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












