UAE में IPL 2021 का खिताब जीतने के तुरंत बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया से जुड़ गए थे. 2021 T20I विश्वकप में धोनी मेंटॉर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़े थे. IPL खिताब जीतने के बाद उन्हें टीम और अपने फैन्स के साथ सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिला. इसलिए जब धोनी भारत वापस लौटे. तो चेन्नई में 20 नवंबर, शनिवार को एक स्पेशल इवेंट का आयोजन किया गया. जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया. इवेंट में कप्तान एमएस धोनी के अलावा फ्रेंचाइजी के लगभग सभी लोग मौजूद थे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और BCCI सेक्रेटरी जय शाह भी इस इवेंट का हिस्सा थे. देखिए वीडियो.
धोनी IPL 2022 में खेलेंगे या नहीं, खुद बता दिया
दो टीमों के जुड़ने के साथ ही IPL में कुल दस टीमें हो गई हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












