महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को IPL के दौरान बैन का सामना करना पड़ सकता है. ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसा इंडियन क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है. वीरू ने चेन्नई सुपरकिंग्स के बोलर्स को चेताया है कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा, नहीं तो उन्हें नए कप्तान के अंडर में खेलना पड़ सकता है. दरअसल चेन्नई टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. कुछ पूरे सीज़न से बाहर हो रहे हैं तो कुछ चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. जिसमें दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिसांदा मंगाला और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में टीम के युवा बॉलर्स काफी एक्स्ट्रा डाल रहे हैं. बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी थीं और इस वजह से काफी समय जाया हुआ. ऐसे में अगर दो बार से ज्यादा CSK की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान धोनी पर बैन लग सकता है. देखिए वीडियो.
धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है
बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी थीं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















