देश की सबसे ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी Saiyaara ने पिछले साल 570 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. ये Mohit Suri के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. साथ ही इसने Ahaan Panday और Aneet Padda को रातों-रात स्टार बना दिया. बड़ी अपडेट ये है कि 'सैयारा' की ये तिकड़ी एक और लव स्टोरी के लिए साथ आ रही है. ‘सैयारा’ की तरह इस फिल्म को भी Yash Raj Films प्रोड्यूस करेगी. आज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई.
500 करोड़ी 'सैयारा' के बाद फिर से साथ आ रहे अहान-अनीत और मोहित सूरी
मोहित सूरी, रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे. मगर इसमें अहान पांडे के हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं.


पिंकविला से हुई बातचीत में मोहित सूरी ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं,
"मेरे लिए लव स्टोरीज़ हमेशा से खास रही हैं. जब इमोशंस इतने गहरे हो जाते हैं, खुद को डुबाने लगते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है. प्यार पूरे जुनून के साथ महसूस करने वाली बात है. यही कारण है कि एक स्टोरीटेलर के तौर पर मैं नैचुरली इस तरफ खिंचता हूं. इस फिल्म में भी इस इमोशन को खुलकर दिखाया जाएगा."
अहान और अनीत के साथ दोबारा काम करने की बात पर मोहित कहते हैं,
"सैयारा की टीम के साथ फिर से काम करना मेरे लिए बहुत खास है. शायद किस्मत ने ये पहले ही तय कर लिया था. ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं. लेकिन इस बार नई क्रिएटिव भूख के साथ. इस बार मैं एक न्यूकमर की तरह महसूस कर रहा हूं. थोड़ा एक्साइटेड और कहानी को लेकर थोड़ा नर्वस भी. मुझे उम्मीद है कि मेरा म्यूजिक एक बार फिर लोगों के दिलों को छुएगा. ठीक वैसे ही, जैसा मैं हमेशा अपनी फिल्मों के ज़रिए करता आया हूं."
इस अनटाइटल्ड फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आई है. मगर वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक इंटेन्स लव स्टोरी होगी. मोहित ने पहले इसे एक बड़ी उम्र के शख्स और उससे थोड़ी यंग लड़की की प्रेम कहानी की तरह लिखा था. उस दौरान वो रणबीर कपूर से भी मिले थे. ये देखकर खबरें उड़ीं कि मोहित रणबीर के साथ ये मूवी बनाना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने खुद इस बात से साफ इन्कार कर दिया. पिछले दिनों एक और रिपोर्ट आई, जिसमें ये बताया गया कि मोहित ये मूवी अहान पांडे के साथ बनाएंगे. इस कारण वो अहान की उम्र के हिसाब से कहानी में बदलाव कर रहे हैं.
जहां तक अहान की बात है, वो फिलहाल अली अब्बास ज़फर की गैंगस्टर लव स्टोरी मूवी में बिजी हैं. दूसरी तरफ अनीत पड्डा मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' पर काम कर रही हैं. दोनों एक्टर्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स से फ्री होकर मोहित सूरी वाली लव स्टोरी पर लग जाएंगे. इस मूवी की शूटिंग 2026 के अंत में शुरू होगी. इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो: 'सैयारा' के बाद YRF के साथ एक और फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी!






















