The Lallantop

'टॉक्सिक' गैंगस्टर फिल्म नहीं है! अमेरिका में यश ने किया बड़ा खुलासा

'रामायण' वालों ने तैयार किए यश की 'टॉक्सिक' के VFX. 'जॉन विक' के एक्शन डायरेक्टर ने डिज़ाइन किए फाइट सीन.

Advertisement
post-main-image
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' में यश के ऑपोजिट कियारा आडवाणी नज़र आएंगी.

Yash ने CinemaCon 2026 में Toxic के कौन से राज़ खोल दिए? क्या Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana India से निकली पहली Global Blockbuster बनेगी? John Abraham और Harshvardhan Rane की Force 3 कब आएगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# "टिपिकल गैंगस्टर फिल्म नहीं है टॉक्सिक, ये नया बेंचमार्क सेट करेगी"

सुपरस्टार यश और नमित मल्होत्रा अमेरिका के लास वेगस में हुए सिनेमाकॉन में 'रामायण' को प्रमोट करने पहुंचे. फैन्डैंगो चैनल को दिए इंटरव्यू में यश की 'टॉक्सिक' पर भी सवाल हुए. ये फिल्म किस लेवल पर बनी है, इसके बारे में यश ने कहा,

Advertisement

“टॉक्सिक भी बड़ी एम्बीशियस फिल्म है. हमने इसे इंग्लिश में भी शूट किया है. कॉन्सेप्ट की बात करूं तो इसमें कई लेयर्स हैं. ये टिपिकल गैंगस्टर स्टोरी नहीं है. झलक देखने से लगेगा कि ये ढेर सारे एक्शन से भरपूर गैंगस्टर फिल्म है. मगर इसमें डीप सायकोलॉजी है. और जिंदगी के ऐसे पहलू हैं, जिनसे लोग रिलेट करेंगे. ये एक डार्क कैरेक्टर को बिल्कुल नए अंदाज़ में प्रेज़ेंट करेगी. ये विजुअल ट्रीट तो है ही, मगर साथ ही ये लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर भी असर करेगी. मैंने पहले भी डार्क कैरेक्टर प्ले किए हैं. मगर टॅक्सिक में कई शेड्स हैं. जैसे भारत अपने आप में एक दुनिया है. आप 200 किलोमीटर ट्रैवल करेंगे, तो भाषा, संस्कृति, सब में बदलाव पाएंगे. वैसे ही इसमें कई रंग हैं. टॉक्स‍िक के लिए मैं लॉस एंजेलिस गया था. वहां नमित मल्होत्रा से मिला. उनसे राय ली, कि टॉक्सिक को भव्य और ग्लोबल कैसे बनाएं. हम टॉक्सिक के लिए मिले और रामायण बन गई. नमित की कंपनी DNEG ने ही टॉक्सिक के VFX बनाए हैं. दोनों फिल्मों का लक्ष्य एक ही है. हम इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं. इस वक्त इंडियन फिल्में विदेशों में जो नंबर्स दे रही हैं, वो हॉलीवुड फिल्में भारत में अचीव नहीं कर पा रहीं. हमें हॉलीवुड और बॉलीवुड का गैप ख़त्म करना है. हॉलीवुड के जे जे पेरी टॉक्सिक का हिस्सा हैं. उन्होंने जॉन विक जैसी फिल्म का एक्शन डिज़ाइन किया था. उन्होंने नई टेक्निक्स से टॉक्सिक का लेवल क्लासी बना दिया. ये फिल्म लेयर्ड स्टोरीटेलिंग का नया बेंचमार्क सेट करेगी.”

# 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का टीज़र रिलीज़

'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का टीज़र आया है. टीज़र छोटा मगर इम्पैक्टफुल है. इसकी शुरुआत एक उजड़े हुए शहर के विजुअल्स से होती है. फिर सामने आता है वो भयानक मॉन्स्टर जो जिसके सामने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी भी छोटा नज़र आता है. तकाशी यामाज़ाकी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल 6 नवंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 19 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी जॉन की 'फोर्स 3'

जॉन अब्राहम स्टारर 'फोर्स 3' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 19 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी. जॉन ने एक एनिमेटेड वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट किया. इसमें जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे का कैरिकेचर भी है. दोनों गन्स के साथ नज़र आ रहे हैं. 'किल' फेम तान्या मणिकतला इस फिल्म की फीमेल लीड हैं. इसे भव धूलिया डायरेक्ट कर रहे हैं.

# "रामायण इंडिया की पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनेगी"

अमेरिका के लास वेगस में चल रहे प्रतिष्ठित फिल्म ट्रेड शो सिनेमाकॉन में हमारी 'रामायण' की ख़ूब तारीफ़ हो रही है. दर्शक ही नहीं, शो के ऑर्गनाइज़र्स भी 'रामायण' के लिए चियर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ढेरों लोग 'रामायण' की तारीफ़ कर रहे हैं. ऐसी ही एक पोस्ट जॉन फिदियन ने लिखी है. जॉन साल 2000 से 2023 तक नेशनल एसोसिएशन ऑफ थिएटर्स ओनर्स (NATO) के सबसे बड़े ट्रेड एसोसिएशन NATO के CEO रह चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को रामायण की झलक देखने का सुझाव दिया. और लिखा, कि 'रामायण' सही मायनों में इंडिया की पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर साबित होगी. इसमें वो पोटेंशियल है. उनकी इस पोस्ट पर अमेरिकन सिटीज़ंस के कॉमेंट्स भी आ रहे हैं. और उनके मुताबिक अमेरिकंस 'रामायण' के टीज़र से इम्प्रेस हुए हैं और वो फिल्म देखने के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं. हम याद दिला दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज़ होगा.

# माइकल जैक्सन पर बेस्ड इंटरनेशनल फिल्म करेंगे टाइगर?

टाइगर श्रॉफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफ़ी चर्चा में है. ये एक शॉर्ट वीडियो है जिसमें टाइगर माइकल जैक्सन के गेटअप में हैं. और उनका आइकॉनिक स्टैंस लेते नज़र आ रहे हैं. वीडियो के साथ कोई डिटेल नहीं है. कैप्शन में लिखा है, "फॉर द किंग #माइकल". इस पोस्ट के बाद कयासों के दौर शुरू हो गए हैं. लोग कह रहे हैं कि ये माइकल जैक्सन पर बन रही इंटरनेशनल फिल्म का टीज़र है. कुछ लोग इसे माइकल जैक्सन की अपकमिंग बायोपिक 'माइकल' से जुड़ा मान बता रहे हैं. अब सच क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा.

# 'गांधारी' में आंखों पर पट्टी बांध ख़तरनाक स्टंट्स करेंगी तापसी

नेटफ्लिक्स के लिए तापसी पन्नू को लेकर एक फिल्म बन रही है. टाइटल है 'गांधारी'. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक तापसी इस फिल्म में ख़तरनाक स्टंट करती नज़र आएंगी. कुछ स्टंट आंखों पर पट्टी बांध कर भी करेंगी. इस फिल्म को देवाशीष माखीजा डायरेक्टर कर रहे हैं.

वीडियो: अटक गई यश की ‘टॉक्सिक’, अब 4 जून को रिलीज़ होना भी मुश्किल!

Advertisement