The Lallantop
Logo

AAP राज्यसभा में इन 3 सांसदों को भेज रही है

संजय सिंह के अलावा दो गुप्ता हैं जो AAP के राज्यसभा सांसद बनेंगे

Advertisement
3 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने बता दिया कि वो तीन खुशनसीब कौन होंगे जो राज्यसभा जाएंगे. पहला नाम है संजय सिंह.पार्टी के संस्थापक सदस्य. दूसरा नाम नारायण दास गुप्ता. दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)से B.Com करने वाले गुप्ता CA हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन. तीसरा सुशील गुप्ता.दिल्ली छाप समाजसेवी. स्कूल-अस्पताल चलाते हैं. बिरादरी वाले संगठनों में भी सक्रिय हैं. ये पूर्व कांग्रेसी हैं. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार चुके हैं. दिल्ली में इनके करीब 10 चैरिटेबल हॉस्पिटल चलते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement