28 मार्च 2019 (अपडेटेड: 27 मार्च 2019, 02:28 AM IST)
सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड डीजी केके शर्मा को लेकर तगड़ा बवंडर हो सकता है. चुनाव आयोग ने शर्मा को पश्चिम बंगाल और झारखंड का ‘विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक’ बनाने का ऐलान किया है. फरवरी, 2018 में केके शर्मा आरएसएस से जुड़े एनजीओ सीमांत चेतना मंच के एक सम्मेलन में वर्दी पहनकर शामिल हुए थे. ये सम्मेलन कोलकाता में हुआ था. इसको लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी.