The Lallantop

यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिर से पोस्टपोन हो गई, फिल्म को नहीं मिल रहा खरीददार?

चर्चा थी कि मेकर्स अब तक 'टॉक्सिक' की ओटीटी डील क्रैक नहीं कर पाए हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Yash स्टारर Toxic 19 मार्च को Ranveer Singh की Dhurandhar 2 से टकराने वाली थी. मगर मेकर्स ने तब इसे मिडल ईस्ट युद्ध का हवाला देकर पोस्टपोन कर दिया था. नई रिलीज़ डेट 04 जून रखी गई. पर यश ने एक बार फिर इसे टालने का फैसला किया है. जी हां, 'टॉक्सिक' अब 04 जून को रिलीज़ नहीं होगी. मेकर्स ने इस फैसले के पीछे मूवी के ग्लोबल रिलीज़ शेड्यूल को जिम्मेदार ठहराया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए यश कहते हैं,

"कुछ फिल्में हम सिर्फ बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें ये याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था. टॉक्सिक हमारे लिए एक ऐसी ही खास यात्रा रही है. सिनेमा कॉन में अपनी फिल्म पेश करते वक्त हमने दुनिया भर से शानदार रिस्पॉन्स देखा. इससे हमारा भरोसा मजबूत हो गया कि ये मूवी दुनियाभर के लोगों तक अपने फुल पोटेंशियल में पहुंचनी चाहिए."

Advertisement

यश आगे लिखते हैं,

"टॉक्सिक पूरी तरह बनकर तैयार है. इस समय हम इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप पर निर्णय ले रहे हैं. इसी वजह से हमने इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव करने का फैसला किया है. पहले ये मूवी 04 जून को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब हम इसे बाद में एक नई और दुनियाभर में एक साथ तय की गई तारीख पर रिलीज़ करेंगे. टॉक्सिक जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी."

toxic
यश का ऑफिशियल स्टेटमेंट.

हालांकि डेक्कन हेराल्ड ने सूत्रों के हवाले से मूवी पोस्टपोन होने की अलग वजहें बताई हैं. उनका अनुसार, मेकर्स अब तक फिल्म के ओटीटी राइट्स बेच नहीं पाए हैं. साथ ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला. कुछ समय पहले इंटरनेट पर ऐसी चर्चा चल रही थी कि यश ये मूवी नेटफ्लिक्स को देना चाहते थे. बदले में वो एक रिकॉर्ड तोड़ डील की उम्मीद कर रहे थे. कुछ जगहों पर ये आंकड़ा 300 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. मगर नेटफ्लिक्स ने फिल्म देखने के बाद केवल 100 करोड़ रुपये ऑफर किए. साथ ही कई दूसरे कंडीशन भी लगा दिए. सोशल मीडिया पर तबसे ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि यश 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट बदल लेंगे और आज सुबह उन्होंने ठीक ऐसा ही किया.

Advertisement

वीडियो: 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होते ही छिड़ी बहस, क्लैश से बचना यश का मास्टरप्लान या मजबूरी?

Advertisement