The Lallantop
Logo

KXIP vs DC: सैम करन ने पंजाब को हारा हुआ मैच जिताया, 17 बॉल में 7 विकेट्स गिरे

IPL 2019 की पहली हैट्रिक ले ली है.

Advertisement
पंजाब के खिलाफ डेल्ही कैपिटल्स जीत के दरवाज़े पर खड़ी थी. 21 गेंदों में 23 रन जीत के लिए चाहिए थे. लेकिन तभी ऋषभ पंत आउट हो गए. 17 गेंदों में 7 विकेट्स गिरे. रन बने मात्र 8. इतने कम अंतर पर इतने सारे रन्स इससे पहले आईपीएल के इतिहास में कभी भी नहीं गिरे थे. मैन ऑफ़ द मैच सैम करन ने हैट्रिक मारी. उन्होंने 2 ओवर और 2 गेंदों में यानी कुल 14 गेंदों में 11 रन दिए और 4 विकेट्स लिए. सैम ने अपने दूसरे ओवर की आख़िरी गेंद पर हर्शल पटेल को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ओवर की पहली दो गेंदों पर 2 विकेट्स लिए. पहले रबाडा और फिर लमीछन्ने को बोल्ड किया. इस तरह से आईपीएल 2019 की ये पहली हैट्रिक साबित हुई.

Advertisement
Advertisement
Advertisement