The Lallantop
Logo

कुमार विश्वास के साथ खेल कहां हुआ

केजरीवाल और कुमार विश्वास की दोस्ती एक दिन में नहीं टूटी. एक-एक करके ईंटें सरकीं.

Advertisement
3 जनवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा के अपने पत्ते खोले. एकाएक कुमार विश्वास और केजरीवाल की दोस्ती दीमक खाई लकड़ी जैसी नजर आने लगी. भरभराकर ढहकर धड़ाम. साफ हो गया कि पार्टी में विश्वास का कोई काम नहीं. ऐसे मौकों पर अक्सर कहावतें सूझती हैं. जैसे ये वाली- ताबूत में आखिरी कील. ये राज्यसभा की राह विश्वास और केजरीवाल के बीच धंसी वो ही आखिरी कील थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement