The Lallantop
Logo

वर्ल्ड कप से पहले सूर्या की ऐसी कमजोरी, सुधारी नहीं तो दिक्कत हो जाएगी!

Suryakumar Yadav की एक बड़ी कमजोरी सामने से दिख रही है. और अगर ये ना सुधरी, तो बहुत दिक्कत हो जाएगी.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव. T20I में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज. सूर्या जब लय में होते हैं तो देखने वालों को मौज आ जाती है. लेकिन हर मैच में ऐसा नहीं हो पाता है. शनिवार, 11 मई का दिन भी ऐसा ही रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ सूर्या नहीं चले और मुंबई इंडियंस वाले 18 रन से हार गए. 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 16 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई. सूर्या ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए. इसमें सिर्फ़ एक चौका शामिल रहा. सूर्या 11वें ओवर में आउट हुए. आंद्रे रसल ने स्टंप्स से दूर गेंद डाली. सूर्या ने इसे पुल किया और गेंद सीधे डीप स्क्वॉयर लेग फ़ील्डर के हाथों में चली गई. उनका विकेट देख पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडु बहुत निराश हुए. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement