The Lallantop
Logo

हार्दिक को ट्रोल करने वाले सावधान, मुंबई में ऐसी हरकतों को ना मिलेगी माफी!

MCA ने हार्दिक पंड्या को ट्रोल करने वाले लोगों को स्टेडियम से निकालने की तैयारी कर ली है

Advertisement

हार्दिक पंड्या लगातार फ़ैन्स के निशाने पर हैं. जबसे उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है, फ़ैन्स उनके खिलाफ़ खूब बातें कर रहे हैं. सोशल मीडिया से होती हुई ये चर्चा अब ग्राउंड तक पहुंच गई है. हार्दिक पंड्या जहां भी जा रहे हैं, फ़ैन्स जमकर उनका मजाक बना रहे हैं. उनके खिलाफ़ नारेबाज़ी हो रही है. अहमदाबाद और हैदराबाद में फ़ैन्स ने हार्दिक को खूब चिढ़ाया. इस मामले पर मुंबई इंडियंस ने अभी तक ऑफ़िशली कुछ नहीं कहा है. लेकिन मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) ने हार्दिक को बचाने की तैयारी कर ली है. इस सबकी शुरुआत अहमदाबाद में हुए मैच से हुई थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ इस मैच के दौरान हार्दिक के अपने घर के लोगों ने उन्हें खूब सुनाया था. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement