मुंबई इंडियंस वाले एक और मैच हार गए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बारिश से प्रभावित मैच में उन्हें 18 रन से हराया. यह मुंबई की 13 मैच में नौवीं हार थी. बारिश के चलते 16-16 ओवर्स के हुए इस मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने बल्लेबाजों पर सवाल उठाया. वह बोले, ‘निश्चित तौर पर कठिन है. एक बैटिंग यूनिट के रूप में, शुरुआत मिल गई थी लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा पाए. और ना ही मोमेंटम बरक़रार रहा. विकेट थोड़ा अप-डाउन और फंसा हुआ था. इसलिए मोमेंटम बहुत महत्वपूर्ण था.’हालांकि, हार के बावजूद हार्दिक अपने बोलर्स से खुश दिखे. देखें वीडियो.
कोलकाता से हार के बाद हार्दिक पंड्या किन लोगों पर भड़क गए?
Hardik Pandya की कप्तानी में Mumbai Indians को एक और हार मिली. मुंबई को 18 रन से हराकर कोलकाता IPL2024 के प्ले ऑफ़ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












