ईमानदारी से कहूं तो हमने गेम उन्हें सौंप दिया. ये शब्द हैं एक निराश कप्तान के. जिसकी टीम ने बोलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों कलाओं में सरेंडर कर दिया. RCB को 26 अप्रैल, बुधवार को हुए मैच में KKR ने हराया. और इस हार के बाद कोहली ने इन्हीं शब्दों के साथ अपनी बात शुरू की.ये तो हुई विराट कोहली की बात. मैच पर लौटें तो कोहली ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. कोलकाता के ओपनर्स जेसन रॉय और नारायण जगदीशन ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर्स में 83 रन जोड़ डाले. जगदीशन ने 29 गेंदों पर 27 रन बनाए. जबकि रॉय ने इतनी ही गेंदों पर 56 रन बना डाले. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान नितीश राणा ने सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रन कूट डाले. रिंकू सिंह ने 10 गेंदों पर 18 जबकि डेविड वीजा ने सिर्फ़ तीन गेंदों पर 12 रन बनाए. देखिए वीडियो.
विराट कोहली ने हार के बाद टीम की क्लास लगा दी!
RCB को 26 अप्रैल, बुधवार को हुए मैच में KKR ने हराया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















