144 किलोमीटर प्रतिघंटे की इस लेंथ गेंद को रिंकू ने पलक झपकते ही उड़ा दिया. ऑफ स्टंप की इस गेंद को तमाम एंगल्स से परे जाते हुए रिंकू ने डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर तैराया. अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके जड़े. चौथी गेंद पर सिराज ने वापसी की और ये बाउंसर डॉट रही. रिंकू ने इसके पीछे ना जाने का फैसला किया.पांचवीं गेंद को फिर से रिंकू ने स्लॉग करने की कोशिश की. लेकिन इस पर एक सिंगल ही आया. ओवर की आखिरी गेंद. इतनी पिटाई के बाद किसी का भी कंधा झुक जाए. लेकिन सिराज अलग हैं. और तभी तो उनके सर पर पर्पल कैप है. सिराज ने ये गेंद एकदम साधकर यॉर्कर मारी. देखिए वीडियो.
मोहम्मद सिराज की एक गेंद ने RCB को ज्यादा पिटने से बचा लिया
144 किलोमीटर प्रतिघंटे की इस लेंथ गेंद को रिंकू ने पलक झपकते ही उड़ा दिया
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















