The Lallantop
Logo

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन पैसा बसूल साबित हो रहे हैं

आईपीएल में दो शतक लगाने वाले चौथे भारतीय हैं संजू सैमसन

Advertisement
IPL 2019. टूर्नामेंट का आठवां मैच था. इंडियन टीम के मेन बॉलर भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की ओर से बॉलिंग कर रहे थे. बैटिंग कर रहे थे राजस्थान के संजू सैमसन. भुवि को इस ओवर में 24 रन पड़े. 6,4,4,2,4,4. भुवनेश्वर की ऐसी धुलाई पहले कब हुई थी, याद नहीं. सैमसन ने इस मैच में 55 गेंदों में 102 रन बनाए. आईपीएल सीजन 12 का पहला शतक. वो ऐसे चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बने जिन्होंने आईपीएल में 2 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं. उनके अलावा मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं. आइए अपनी अग्रेसिव बैटिंग के लिए मशहूर हो चुके संजू सैमसन के बारे में और जानते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement