सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. मैं दोबारा कहना चाहूंगा. सिडनी टेस्ट 2021 का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. पहले दिन बैकफुट पर रही टीम इंडिया को दूसरे दिन जडेजा ने ही वापसी कराई. पहला दिन 166/2 पर खत्म करने वाले कंगारू दूसरे दिन चाय से पहले 338 पर सिमट गई. पहले दिन सिर्फ तीन ओवर फेंक पाए जडेजा ने मैच के दूसरे दिन कुल 15 ओवर फेंके. इन ओवर्स में उन्होंने चार विकेट ले लिए. सबसे पहले तो उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया. अच्छे से सेट दिख रहे लाबुशेन ऑफ स्टंप पर पड़ी लेंथ बॉल को पीछे हटकर खेलना चाहते थे. वह रूम बनाने के लिए पीछे गए लेकिन बॉल थोड़ी ज्यादा उछल गई. उछली बॉल ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े कैप्टन रहाणे ने कोई गलती नहीं की. देखिए वीडियो.
INDvsAUS: जडेजा ने ऐसा क्या किया कि स्मिथ पूरी कोशिश करके भी क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए
रविंद्र जडेजा कहिए या जादू, नाम के साथ 'सर' तो आपको लगाना ही होगा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















