The Lallantop
Logo

INDvsAUS: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कर ली 52 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी!

सिडनी टेस्ट से अभी तक बस इतना ही पॉजिटिव निकला है.

Advertisement

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया स्ट्रगल कर रही है. चौथी पारी में जीत के लिए भारत को 407 रन का लक्ष्य मिला है. पहली पारी में 96 रन की लीड लेने वाली ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रन बनाकर घोषित की. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने हाफ सेंचुरी मारी. जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी. पहली पारी में 70 रन जोड़ने वाले रोहित-गिल ने दूसरी पारी में भी ठंडे दिमाग से खेलना शुरू किया. हालांकि इस बार दोनों ही ओपनर्स ने पहली पारी की तुलना में तेजी से रन जोड़े. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement