The Lallantop
Logo

CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा से ये कौन सा बदला निकाला है?

मैच की शुरुआत टीम इंडिया के लिए पेनल्टी कॉर्नर से हुई.

Advertisement

इंडियन मेंस हॉकी टीम (Hockey Team) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में शानदार वापसी की है. इंग्लैंड के खिलाफ़ पिछला मुकाबला ड्रॉ होने के बाद टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया है. इस मुकाबले में टीम ने शुरूआत से ही आक्रामक अप्रोच दिखाई. और पहले क्वॉर्टर में कनाडा के ऊपर 2-0 की बढ़त ले ली. मैच की शुरुआत टीम इंडिया के लिए पेनल्टी कॉर्नर से हुई. टीम को पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में ही लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले. हालांकि इन दोनों पर ही गोल नहीं हो पाया. और फिर इसके तुरंत बाद टीम को एक और पेनल्टी मिली. यहां हरमनप्रीत ने टीम के लिए पहला गोल कर दिया. इसके बाद पांच मिनट बाकी रहते हुए अमित रोहिदास ने टीम के लिए दूसरा गोल किया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement