टीम इंडिया के हेड कोच द्रविड़ एक बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. द्रविड़ को लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में रोहित से अपनी टीम को आगे से लीड किया. जियो सिनेमा से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा कि भारतीय कप्तान को बैटिंग करते देखना हर बार बेहतरीन अनुभव था. रोहित की बैटिंग पर द्रविड़ ने कहा, मैं उन्हें तबसे बैटिंग करते देख रहा हूं, जबक वह 18 साल के थे. उन्हें बैटिंग करते देखना आंखों को बहुत सुकून देता है. जब आप रोहित शर्मा की बात करते हैं, तो हमेशा कहा जाता है- वाह, वह कमाल दिखते हैं, यह बेहतरीन है. द्रविड़ ने और क्या-क्या बोला जानने के लिए वीडियो देखें.
'रोहित थोड़े शर्मीले रहे हैं खुद की ज्यादा तारीफ़ नहीं कर पाते' : राहुल द्रविड़
Coach rahul dravid भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खूब तारीफ कर रहे हैं. हालांकि उन्हें ये भी लगता है कि बेहतरीन खेल दिखाने वाले रोहित थोड़ेशर्मीले रहे हैं और खुद की ज्यादा तारीफ़ नहीं कर पाते हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












