हार्दिक पंड्या. इनका कठिन वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है. गुरुवार, 18 जुलाई को ख़बर आई कि उन्हें T20I की कप्तानी नहीं मिल पाएगी. T20 वर्ल्ड कप में वाइस-कैप्टन रहे हार्दिक लीडरशिप से दूर कर दिए गए. टीम की कमान मिली सूर्यकुमार यादव को. कहा गया कि नए कोच गौतम गंभीर और चीफ़ सेलेक्टर अजित आगरकर चाहते थे कि सूर्या कैप्टन बनें. और अब दावा किया जा रहा है कि वनडे टीम में भी हार्दिक की जगह पक्की नहीं है. हार्दिक ने श्रीलंका टूर के वनडे मैचेज़ में ना खेलने का फैसला किया था. और ये बात सेलेक्शन कमिटी के कुछ सदस्यों को पसंद नहीं आई है. देखें वीडियो.
कप्तानी तो दूर की बात, हार्दिक को तो टीम से निकालने की भी तैयारी चल रही है!
हार्दिक पंड्या. कुछ वक्त पहले तक टीम इंडिया के अगले व्हाइट बॉल कैप्टन माने जा रहे थे. लेकिन अब ना सिर्फ़ उनका ये चांस खत्म हुआ, बल्कि वनडे टीम में तो उनकी जगह पर ही संकट के बादल दिख रहे हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















