The Lallantop

LSG को बड़ा झटका! हेजलवुड की लगातार दो बॉल ऋषभ पंत की बॉडी पर लगी, फिर ये हुआ!

LSG को बड़ा झटका लग गया है. RCB के ख‍िलाफ मैच के दौरान कप्तान Rishabh Pant चोटिल हो गए. उन्हें Josh Hazlewood की लगातार दो बॉल सीधे बॉडी पर आकर लगी.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत जोश हेजलवुड की बॉल पर बुरी तरह चोटिल हो गए. (फोटो-AFP)

IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का IPL 2026 सीजन अब तक बहुत खास नहीं रहा है. बल्ले से रन नहीं निकल रहे, टीम मैच नहीं जीत रही. SRH के ख‍िलाफ उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाकर मैच जिताया था. लेकिन, तब से वो आउट ऑफ टच ही नज़र आ रहे हैं. इसी बीच, उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ख‍िलाफ कप्तान पंत चोटिल हो गए हैं. उन्हें महज तीन गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौटना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, RCB के खि‍लाफ ऋषभ 5वें ओवर में बैटिंग करने उतरे. इससे पहले, टॉस जीतकर RCB के कप्तान रजत पा‍टीदार ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लखनऊ ने संभलकर शुरुआत की. हालांकि, चौथे ओवर की आख‍िरी बॉल पर ओपनर एडेन मार्करम आउट हो गए. 5वां ओवर डालने आए जोश हेजलवुड ने पहली बॉल पर मार्श को फंसा लिया था, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्कवायर लेग में चली गई. सिंगल के साथ कप्तान पंत स्ट्राइक पर आ गए.

ये भी पढ़ें : अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा का कभी भी हो सकता है डोपिंग टेस्ट, ये है वजह

Advertisement
हेजलवुड ने कर दिया चोटिल

वैसे फैन्स को इस कॉन्टेस्ट का इंतजार था. क्योंकि पंत ने पिछली बार जब RCB के ख‍िलाफ ब‍ैटिंग की थी, तो उन्होंने महज 61 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली थी. लेकिन, इस मुकाबले में पंत बिल्कुल आउट ऑफ टच नज़र आए. इसी बीच, हेजलवुड ने लगातार दो बॉल पर उन्हें ऐसा चकमा दिया कि पंत चोटिल हो गए. दरअसल, हुआ यूं कि ओवर की तीसरी बॉल पर पंत अक्रॉस खेलने चले गए. गेंद सीधा उनके पेट में आकर लगी. पंत ये दर्द तो सह गए. लेकिन, फिर अगली गेंद पर भी वो चकमा खा गए. इस बार बॉल उनके एल्बो में जाकर लगी. चोट जबरदस्त थी, पंत कराह उठे.

फिजियो तुरंत मैदान पर आए. उन्होंने पेन रिलीफ स्प्रे भी किया. लेकिन, कुछ काम न आया. पंत बहुत पेन में थे. ये देख फिजियो ने उन्हें बाहर चलने का सुझाव दे दिया. पंत पहले कन्विंस नहीं थे. लेकिन, दर्द के कारण उन्हें यही फैसला लेना पड़ा. पंत बिना खाता खोले महज 3 गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. LSG इस झटके से उबर पाती इससे पहले, हेजलवुड ने अगले ही ओवर की पहली बॉल पर निकोलस पूरन को भी बोल्ड कर दिया. इस दौरान पावरप्ले के अंतिम दो ओवर में महज 3 रन ही बन सके. 

हालांकि, पंत चोटिल होने के बाद दोबारा मैदान पर लौटेे.  16वें ओवर की 5वीं बॉल पर आयुष बडोनी का विकेट गिरने के बाद पंत दोबारा उतरे. लेकिन, फिर भी कुछ खास नहीं कर सके. उन्हें अगले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने दो बार फंसाया. पहली बार दूसरी बॉल पर स्लिप में सुयश शर्मा ने उनका कैच शून्य के स्कोर पर टपका दिया. लेकिन, इसी ओवर की 5वीं बॉल पर फिल सॉल्ट ने डीप मिडविकेट पर 1 रन के स्कोर पर उन्हें वापस पवेलियन की राह दिखा दी. इस सीजन ऋषभ पंत 5 मुकाबलों में जहां महज 104 रन बना सके हैं. पूरन का हाल इससे भी बुरा है. वो अब तक महज 41 रन जोड़ सके हैं. 

Advertisement

वीडियो: ऋषभ पंत से नाराज हो गए लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑनर संजीव गोयनका, मैदान पर दिखा गुस्सा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement