The Lallantop
Logo

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को उनके किए की सजा मिल गई है

कॉफी विद करन में सेक्सिस्ट कमेंट किए थे.

Advertisement
आईपीएल चल रहा है और वर्ल्ड कप सिर पर है. केएल राहुल और हार्दिक पंड्या का सलेक्शन वर्ल्ड कप टीम के लिए हो चुका है. मगर कॉफी विद करण में जाने की एक गलती अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही है. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर बीसीसीआई के ओम्बुड्समैन यानी लोकपाल ने 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगया है. निर्देश दिया है कि वो इतना पैसा चैरिटी में दें. इस विवाद के निपटारे के लिए नियुक्त किए गए लोकपाल डीके जैन ने कहा कि दोनों को 20-20 लाख रुपए का ये जुर्माना भरना है. कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी एक-एक लाख रुपए प्रति परिवार शहीदों के 10 परिवारों को देगें और दोनों 10-10 लाख रुपए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ ब्लांइड यानी दृष्टिहीन क्रिकेटरों की असोसिएशन को भी देगें.

Advertisement
Advertisement
Advertisement