हज सब्सिडी के बहाने मानसरोवर यात्रा पर सवाल करने वाले ये देख लें
क्या कैलाश मानसरोवर यात्रियों को कोई सब्सिडी मिलती है?
Advertisement
अब तक आप इस बात को कई बार पढ़-सुन चुके होंगे कि हज यात्रा के लिए केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी गई है. सब्सिडी खत्म करने के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है. सुप्रीम कोर्ट की एक संवैधानिक बेंच ने 2012 में दिए एक फैसले में कहा था कि आने वाले 10 सालों के भीतर (माने 2022 तक) केंद्र हज सब्सिडी खत्म कर दे. इसके बाद 16 जनवरी को हज सब्सिडी खत्म करने पर मुहर लग गई. सवाल कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उठे. मानसरोवर यात्रा के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई भी डायरेक्ट सब्सिडी नहीं दी जाती है.कुछ राज्य सरकारें अपने-अपने यात्रियों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने के लिए सब्सिडी देती है. इनमें सबसे ज्यादा सब्सिडी देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान हैं.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










