The Lallantop
Logo

बुलंदशहर घटना की एक-एक बात हमारी ग्राउंड रिपोर्ट से समझिए

सआदत हसन मंटो ने कहा था- जब मज़हब दिलों से निकलकर सर पर चढ़ जाए तो समझ लो नफरत की खेती फलने-फूलने लगी है.

Advertisement
जब मैं अपने दफ्तर से बुलंदशहर के स्याना के लिए निकल रहा था, उस वक्त दिमाग में ये लाइनें कौंध रही थीं. गूगल मैप हमें स्याना का रास्ता बता रहा था और हमारी गाड़ी मैप को फॉलो करती हुई जा रही थी. रास्ते में एक जगह गाड़ी से उतरकर स्याना का रास्ता पूछा, तो वहां मौजूद लोगों ने उल्टा सवाल दाग दिया. मीडिया से हैं. जवाब सुनने के बाद लोगों ने कहा कि स्याना मत जाइए, आपको चिंगरावठी जाना है. चिंगरावठी, यानी कि वो पुलिस चौकी, जहां पर भीड़ ने हमला किया था और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement