The Lallantop
Logo

UP पुलिस की पूड़ी खाऊ प्रतियोगिता में जवान ने रिकॉर्ड पूड़ियां खा कहर ढाह दिया

ऋषिकेश राय ने इससे पहले 51 पूड़ी खाकर रिकॉर्ड बनाया था.

Advertisement
आप एक बार में कितनी पूड़ियां खा सकते हैं? 10, 15, 20? उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक व्यक्ति ने 60 पूड़ियां खाने का रिकॉर्ड बनाया है. ये कारनामा करने वाले ऋषिकेश राय पीएसी के जवान हैं. रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. नाम रखा गया ‘बड़ा खाना’. इसमें हिस्सा लेने वाले ऋषिकेश राय ने अन्य सभी प्रतियोगियों से ज्यादा पूड़ियां खाईं. ऋषिकेश राय ने इससे पहले 51 पूड़ी खाकर रिकॉर्ड बनाया था. कोई उसे ही नहीं तोड़ पाया था कि ऋषिकेश ने नया रिकॉर्ड बना डाला. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement