The Lallantop
Logo

Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह

ऋषभ पंत की जगह के. एल. राहुल को टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने पहली बार इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. गंभीर ने किसी खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए और टीम के हित को सबसे ऊपर रखना चाहिए.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह के. एल. राहुल को टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान होने पर फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटा दिया गया था और वह शुभमन गिल के डिप्टी नहीं रहे. इस फैसले को लेकर गौतम गंभीर ने ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए और टीम की जरूरत को प्राथमिकता देनी चाहिए.

Advertisement

Advertisement
Advertisement