ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत दौरे की शुरुआत जोरदार अंदाज़ में की. वानखेड़े में हुए सीरीज के पहले वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया. भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. अंत में भारत ने अपनी पारी 255 पर खत्म की. ज़वाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी जड़ी और भारतीय बोलर्स को मनचाहे अंदाज में धुना. इस मैच के दौरान एक और चीज देखने को मिली. मैच के दौरान लोगों ने सिटिजनशिप अमेडमेंट एक्ट (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC)का विरोध किया.
भारत- ऑस्ट्रेलिया के पहले ODI में NO CAA और NO NRC की टीशर्ट पहनकर पहुंचे स्टेडियम
No CAA, No NRC की टी-शर्ट में दिखे लोग.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















