The Lallantop

पराग की वेपिंग से जैमीसन के गुस्से तक, IPL 2026 में रूल्स से 'खेलने' वाले इन खिलाड़ियों को क्या सजा मिली?

IPL 2026 में अब तक कई प्लेयर्स ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है. जिसकी वजह से उन पर फाइन लगाया गया. इसके अलावा, स्लो ओवर रेट के चलते कई टीमों के कैप्टंस पर भी फाइन लगाया जा चुका है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने किया अग्रेसिव सेलिब्रेशन. (फोटो- PTI)

IPL 2026 का सीजन आधा सफर तय कर चुका है. इस दौरान कुछ रोमांचक और कई वन साइडेड मैच देखने को मिले. किसी प्लेयर ने बैटिंग में कमाल किया तो किसी ने बॉलिंग में. किसी प्लेयर ने अपनी ‘अंडरडॉग परफॉर्मेंस’ से चौकाया. इसके अलावा, मौजूदा सीजन में कुछ खामियां और विवाद भी देखने को मिले. इस सीजन स्लो ओवर रेट एक बड़ी समस्या रही, जिसके चलते टीम कैप्टंस पर जुर्माना भी लगाया गया. ये सीजन विवादों से भी अछूता नहीं रहा. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan  Royals) के कैप्टन रियान पराग (Riyan Parag) का मैच के दौरान ई-सिगरेट (वेपिंग) पीना चर्चा में रहा. हालांकि, पराग नियमों के खिलाफ जाने वाले सीजन के अकेले खिलाड़ी नहीं रहे. IPL 2026 में कई प्लेयर्स ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया. उन पर फाइन भी लगे. आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में आपको डिटेल में बताने वाले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
काइल जैमिसन को मिला डिमेरिट पॉइंट

1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच था. इस मुकाबले में DC के बॉलर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आउट करने के बाद काफी अग्रेसिव विकेट सेलिब्रेशन किया. उन्होंने सूर्यवंशी को आंखें दिखाईं. इस पर जैमीसन को IPL के ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के आर्टिकल 2.5 का दोषी पाया गया. इस आर्टिकल के तहत अगर कोई बॉलर विकेट लेने के बाद आक्रामक सेलिब्रेशन करता है. आउट होने वाले प्लेयर्स को ‘अपशब्द’ कहता है या बैटर की तरफ बाहर जाने का इशारा करता है तो उस पर BCCI लीगल एक्शन लेती है. काइल जैमीशन को आक्रामक विहैवियर के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. जैमीसन ने अपनी गलती और सजा दोनों मान ली.  

ई-सिगरेट पीने से रियान पर लगा फाइन

28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान RR के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते कैमरे में कैद हो गए. इसके बाद रियान पर स्मोकिंग एक्ट के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. BCCI ने उन्हें IPL ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के आर्टिकल 2.1 के लेवन-1 का दोषी पाया.

Advertisement
रघुवंशी पर लगा  फाइन

26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ. KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया. अंपायर के इस फैसले से रघुवंशी काफी नाराज हुए. उनके अलावा KKR का खेमा भी गुस्से में नजर आया. ग्राउंड से बाहर जाते वक्त अंगकृष रघुवंशी ने बाउंड्री लाइन के पास अपना हेलमेट और ग्लव्स उतारकर फेंक दिया. इसके लिए उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 और आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया.  

ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मुंबई को जीत जरूरी, पर संजू को कैसे रोकेगी मुंबई इंडियंस?

नाद्रे बर्गर पर लगा फाइन

22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में RR के लेफ्ट हैंड पेसर नाद्रे बर्गर पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया. उन पर सामने वाली टीम के खिलाड़ी को उकसाने का आरोप था. उन्हें लेवल 1 और आर्टिकल 2.5 का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. 

Advertisement
रहाणे पर भी लगा जुर्माना

14 अप्रैल को CSK और KKR मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन लगा. मैच में उनकी टीम की ओवर रेट काफी धीमी रही. रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस सीजन टीम का यह पहला ऑफेंस था.

जब टिम डेविड और हार्दिक पर लगा फाइन

12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवन-1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. इसके अलावा उन्हें आर्टिकल 2.4 का दोषी पाया गया. जो अंपायर का निर्देश नहीं मानने से जुड़ा है. इसी मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना भी ठोका गया. यह फाइन उन पर स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया. IPL 2026  में उनकी टीम का यह पहला ऑफेंस था.

नीतीश राणा और ऋुतराज पर लगा फाइन

IPL 2026 में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं. इस मुकाबले में CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा. मैच में वह ओवर रेट मेनटेन नहीं कर पाए. स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर यह फाइन लगाया गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट लेवन-1 और आर्टिकल 2.3 का दोषी पाया गया.

शुभमन भी फाइन से नहीं बचे

8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. उन पर यह फाइन मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया. इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को एक रन से हराया था.

श्रेयस पर लगा दो बार फाइन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट की वजह से दो बार फाइन लगाया जा चुका है. पहली बार 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट के चलते उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा. इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में फिर स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया. इस सीजन टीम का यह दूसरा ऑफेंस था इसलिए इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी प्लेइंग-11 पर भी या तो 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

फाइन और डिमेरिट पॉइंट से नहीं बचे अभिषेक

2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं. इस मुकाबले में SRH के बैटर अभिषेक शर्मा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. अभिषेक पर यह फाइन IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर लगाया गया. अभिषेक कैच आउट दिए जाने के बाद, अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं थे. उनका कैच मुजरबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने लपका था. आउट होने के बाद उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement