मध्य प्रदेश में लाखों फर्जी वोट, कांग्रेस-बीजेपी में से किसे जिताने वाले हैं?
दतिया में कई वोटर्स का पता एक ही घर बताया गया, जबकि उस नंबर का कोई घर था ही नहीं
Advertisement
मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया कि दतिया की वोटर लिस्ट में 500 से ज़्यादा नाम फर्ज़ी हैं. भारती के मुताबिक इनमें से 288 लोगों का पता एक ही दिखाया गया है- मकान नंबर 0, गढ़िया कॉलोनी, दतिया. भारती की शिकायत पर चुनाव आयोग ने जब अपनी एक टीम को जांच के लिए भेजा, तो पता चला कि गढ़िया कॉलोनी में 0 नंबर का कोई मकान है ही नहीं. मामला बहुत फैल चुका है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















