इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक BCCI ने बीते गुरुवार, 7 जनवरी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी के जरिए BCCI ब्रिसबेन के क्वारंटीन प्रोटोकॉल्स में छूट चाहता है. दावा है कि BCCI के एक टॉप एग्जिक्यूटिव ने CA के हेड अर्ल एडिंग्स को सहमति पत्र (MOU) की याद दिलाते हुए चिट्ठी लिखी है. गौरतलब है कि MOU में इस बात का कोई ज़िक्र नहीं था कि टीम को दो अलग-अलग शहरों में दो कड़े क्वारंटीन का पालन करना होगा. देखिए वीडियो.
ब्रिसबेन टेस्ट से पहले BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने कौन सी डिमांड कर दी?
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 का चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में होना है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















