The Lallantop

CNG 2 रुपये महंगी हो गई, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगाई का फिर अटैक!

CNG Price Hike: पिछले दो हफ्तों में चौथी बार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई. अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

Advertisement
post-main-image
पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG फिर महंगी हुई. (IGL)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 26 मई को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई, जिससे इसकी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
  • ईरान-अमेरिका के मध्य तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संकट के कारण भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में 15 मई से लगातार वृद्धि होती रही है।
  • CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल ढुलाई के खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आम जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की संभावना है।
author-image
अमित भारद्वाज

पेट्रोल और डीजल के बाद कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) भी महंगी हो गई है. 26 मई को दिल्ली में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई. पिछले दो हफ्तों में CNG के रेट में यह चौथी बढ़ोतरी है. अब राजधानी में CNG की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. इससे पहले 25 मई को पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थी. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संकट से भारत भी अछूता नहीं रहा. हालांकि, फ्यूल की कीमतों पर इसका असर सबसे पहले 15 मई को देखने को मिला, जब पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम में बढ़ोतरी हुई. इसके बाद 19 मई, 23 मई और 25 मई को पेट्रोल-डीजल और 17 मई और 23 मई को CNG के दामों में इजाफा किया गया.

15 मई से अब तक करीब 5 रुपये बढ़े

इंडिया टुडे से जुड़े अमित भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा बदलाव के बाद 26 मई सुबह 6 बजे से दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. 15 मई के बाद से राजधानी के लोगों को हर किलोग्राम CNG पर लगभग 5 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं.

Advertisement
LPG और PNG वालों को राहत

फिलहाल, घरों में दी जाने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है. फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का कारण तेल कंपनियों को सप्लाई में आ रही दिक्कत माना जा रहा है.

महंगा फ्यूल माने ज्यादा महंगाई

पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ गाड़ी से सफर करने वाले लोगों पर ही नहीं पड़ेगा. फ्यूल की ज्यादा कीमतों का मतलब है माल ढुलाई का खर्च भी ज्यादा होना. इससे सब्जियां, फल, दूध और रोजमर्रा की दूसरी चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं. आम जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं. अलग-अलग सेक्टर और बिजनेस पर इसका असर पड़ सकता है.

वीडियो: अमेरिका-ईरान के बीच डील होते ही खुल जाएगा होर्मुज?

Advertisement

Advertisement