The Lallantop
Logo

आनंद महिंद्रा ने किया उनके नाम से चल रहे 'क्रिप्टो से लाखों कमाने' वाले फर्ज़ीवाड़े का ख़ुलासा

‘ब्लास्ट द इनकम’ नाम की वेबसाइट पर आनंद महिंद्रा की फर्जी बातों को छापा गया है.

Advertisement

उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उनके नाम से चल रहे क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने कुछ स्क्रीनशॉट डाले हैं. ये स्क्रीनशॉट ‘ब्लास्ट द इनकम’ नाम की वेबसाइट से लिए गए हैं. स्क्रीनशॉट्स में एक रिपोर्ट है. इसमें आनंद महिंद्रा की फर्जी बातों को छापा गया है. रिपोर्ट में लिखा है कि आनंद महिंद्रा ‘बिटकॉइन एरा’ नाम के प्रोग्राम के जरिए हर दिन हजारों डॉलर कमा रहे हैं. यही नहीं, इस रिपोर्ट में आनंद महिंद्रा के हवाले से ये भी बताया गया है कि वो लोगों से इस ‘बिटकॉइन एरा’ नाम के प्रोग्राम को आजमाने के लिए अपील भी कर रहे हैं. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement