The Lallantop
Logo

एक लड़का जो दावा करता है ऐश्वर्या राय उसकी मां हैं

आंध्र प्रदेश का 29 साल का लड़का कहता है मैंनऐश्वर्या राय की कोख से पैदा हुआ

Advertisement
आंध्र प्रदेश का एक लड़का है. नाम लिखता है संगीत कुमार राय. 29 साल के इस लड़के का दावा है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मां है. उसका जन्म IVF (In vitro fertilisation) यानी ‘टेस्ट ट्यूब’ प्रोसेस की मदद से लंदन में हुआ था. डेक्कन क्रॉनिकल की वेबसाइट पर छपी एक खबर के मुताबिक मंगलुरू में संगीत ने दिसंबर के आखिर में एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उसने बताया कि पैदा होने के पहले दो साल तक दादा-दादी (कृष्णराज राय और ब्रिंदा राय, जो ऐश्वर्या के मम्मी-पापा हैं) ने उसका पालान-पोषण किया. तीन साल की उम्र में उसके पापा आदिवेलू रेड्डी उसे आंध्र प्रदेश के चूड़ावरम लेकर आ गए. और पिछले 27 साल से वो वहीं रह रहा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement