The Lallantop

टीम इंडिया के लिए खतरा बना जिम्बाब्वे?

T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले ही जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी. इस मैच की जीत या हार का उनके अगले राउंड पर कोई फर्क नहीं पड़ना था. फिर भी जिम्बाब्वे ने इस मैच को हल्के में नहीं लिया और जीत हासिल की.

Advertisement
post-main-image
जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पहली बार पहुंची है. (Photo-PTI)

टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप राउंड मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम को भी चेतावनी दे दी है. पहले ऑस्ट्रेलिया और अब श्रीलंका, जिम्बाब्वे ने साबित कर दिया कि सुपर-8 में उनका पहुंचना कोई तुक्का नहीं था. वह मेरिट पर वहां पहुंचे हैं. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले ही जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी. इस मैच की जीत या हार का उनके अगले राउंड पर कोई फर्क नहीं पड़ना था. फिर भी जिम्बाब्वे ने इस मैच को हल्के में नहीं लिया और जीत हासिल की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रीलंका की अच्छी शुरुआत

श्रीलंकाई टीम अपने घर पर मुकाबला खेल रही थी. लेकिन स्टेडियम में जिम्बाब्वे के फैंस की भी कमी नहीं थी. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक ही रही. पांच ओवर खत्म होने से पहले स्कोरबोर्ड पर 50 रन जुड़ चुके थे. कुसल परेरा और पासुम निसांका की जोड़ी को ब्लेसिंग मुजरबानी ने तोड़ा. उन्होंने परेरा को 22 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद रनरेट कम पड़ गया. जिम्बाब्वे के स्पिनर्स सिकंदर रजा, क्रेमर, रियान बर्ल और वेलिंगटन मसाकाजा ने मेजबान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. अगले चार ओवरों में सिर्फ 21 रन बने.

Advertisement

निसांका ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. वह क्रेमर की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में टोनी मुनिनोगा को कैच दे बैठे. पवन रत्नायके ने 25 गेंद में 44 रन बनाए और ब्राड इवांस को 19वें ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर श्रीलंका को 150 रन के पार पहुंचाया. आखिरी दो ओवरों में 30 रन बने.

सिकंदर रजा और ब्रायन बने जीत के हीरो

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत सधी हुई रही. टीम ने 69 के स्कोर पर जाकर अपना पहला विकेट खोया. ताड़िवानाशे मारुमानी 34 रन बनाकर आउट हुए. रियान बर्ल ने 23 रन बनाकर ब्रयान का साथ देने की की कोशिश की, लेकिन ज्यादा देर टिके नहीं. इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान सिकंदर रजा. शुरुआती 8 गेंदों में रजा थोड़ा संघर्ष करते दिख रहे थे. लेकिन इसके बाद उनका अटैकिंग मोड शुरू हुआ. उन्होंने 22 साल ब्रायन के साथ शानदार साझेदारी करके टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. रजा 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. इसके दो गेंद बाद दुशन हेमंता भी पवेलियन लौट गए.

यह भी पढ़े- हरमनप्रीत कौर के इस रिकॉर्ड ने उन्हें महिला क्रिकेट की 'सबसे बड़ी' खिलाड़ी बना दिया 

Advertisement

आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे. ओवर की पहली गेंद पर मुनयोंगा ने छक्का लगाया. वहीं तीसरी गेंद पर ब्रायन बेनेट ने चौका लगाकर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी. 

यह जिम्बाब्वे का टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा हाइयेस्ट चेज था. इस जीत ने सुपर 8 में जिम्बाब्वे के ग्रुप में शामिल भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को संदेश दे दिया है कि चुनौती आसान नहीं होने वाली है.

वीडियो: अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खुला, सुनील गावस्कर ने क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement