भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. हरमनप्रीत अब महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. 19 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. यह मैच हरमनप्रीत कौर के करियर का 356वां मैच है जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
हरमनप्रीत कौर के इस रिकॉर्ड ने उन्हें महिला क्रिकेट की 'सबसे बड़ी' खिलाड़ी बना दिया
हरमनप्रीत कौर ने सात मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने छह टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 खेले हैं. वह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्लेयर भी हैं.
.webp?width=360)

भारतीय क्रिकेट टीम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में कोच अमोल मजूमदार हरमनप्रीत कौर को इस खास पल की बधाई देते हुए नजर आए. उन्होंने कहा,
भारतीय महिला क्रिकेट इस समय ऐसे मुकाम पर है कि जब भी कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरती है, वह एक ऐतिहासिक क्षण होता है. लेकिन यह पल बेहद खास है क्योंकि हमारी टीम की एक सदस्य अपना 356वां मैच खेल रही है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
टीम के बाकी खिलाड़ियों ने इस खास पल के लिए हरमनप्रीत को बधाई दी. टॉस के समय जब हरमनप्रीत कौर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
सूजी हेट्स के नाम था रिकॉर्डयह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उम्मीद है कि मैं टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी और जितना हो सके उतना खेलती रहूंगी.
हरमन से पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम था. उन्होंने 355 मैच खेले. बेट्स ने अपना पिछला मैच 26 अक्तूबर 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था. इसके बाद से बेट्स ने कोई मैच नहीं खेला.
हरमनप्रीत कौर ने सात मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने छह टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 खेले हैं. वह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्लेयर भी हैं. हरमन ने टेस्ट में 200 रन, वनडे में 4409 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3784* रन बनाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट में 12 विकेट, वनडे में 31 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 32 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़ें- शिवम 'द साइलेंट परफॉर्मर'! पंड्या जितनी क्यों नहीं होती दुबे की बात?
दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जॉर्जिया वोल (88) और बेथ मूनी (46) की 128 रन की बेस्ट साझेदारी के दम पर टीम ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए. खबर लिखे जाने तक भारत ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे.
वीडियो: अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खुला, सुनील गावस्कर ने क्या कह दिया?











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)




