टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उसने ग्रुप डी में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की. 18 फरवरी को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में यूएई (UAE) को 6 विकेट से रौंदा. इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 123 रनों का टारगेट मिला था. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 122 रन बनाए थे. लगातार 4 मैच जीत के बाद साउथ अफ्रीका का कॉन्फिडेंस बुलंद है. 22 फरवरी को सुपर 8 में उसका सामना भारत से होगा. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया (Team India) को कड़ी टक्कर दे सकता है.
टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में क्यों साउथ अफ्रीका होगी सबसे बड़ी चुनौती?
सुपर 8 में साउथ अफ्रीका (South Africa) का मुकाबला भारत (India) से होगा. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी ग्रुप मैच जीते हैं.


टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ग्रुप मैचों में अपराजेेय रहा. पूरे टूर्नामेंट में उसके बैटर्स और बॉलर्स ने दमदार परफॉर्मंस दी. इस बार टफ सिचुएशन में टीम चोक नहीं हुई. साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में कनाडा को 57 रनों से पीटा. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी. इस रोमांचक मैच में मिली जीत के बाद उसका कॉन्फिडेंस और बढ़ गया. तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा. वहीं, आखिरी ग्रुप मैच में यूएई को 6 विकेट से शिकस्त दी. ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका इकलौती टीम रही, जो एक भी मैच नहीं हारी.
ये भी पढ़ें: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी फाइनल में, शमी की बेस्ट बॉलिंग भी काम ना आई
भारत के खिलाफ जब साउथ अफ्रीका उतरेगा, तो वह अपनी विनिंग स्ट्रीक जारी रखना चाहेगा. टीम में ऐसे कई बैटर्स हैं, जो स्पिनर्स को बेहतर ढंग से टैकल करते हैं. एडेन मारक्रम, क्विवंटन डि कॉक और डेविड मिलर को स्पिन खेलने में महारत हासिल है. ऐसे में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के लिए चुनौती बढ़ जाएगी.
साउथ अफ्रीका के बैटर्स का चल रहा बल्लाटी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के बैटर्स के बल्ले से रन निकल रहे हैं. एडेन मारक्रम ने टूर्नामेंट में अब तक 178 रन बनाए हैं, जिनमें 2 हाफ सेंचुरी हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नॉट आउट 86 रन रहा. रेयान रिकल्टन भी जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने 145 रन बनाए हैं. इन दोनों के अलावा विस्फोटक बैटर क्विंटन डि कॉक का भी बल्ला चला है. डिकॉक इस वर्ल्ड कप में 118 रन बना चुके हैं.
एक तरफ, जहां साउथ अफ्रीका के बैटर्स रन बना रहे हैं, तो दूसरी ओर बॉलर्स ने कहर बरपाया है. पेसर लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका के लिए 3 मैचों में सबसे ज्यादा 8 विकेट ले चुके हैं. यूएई के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में उन्हें आराम दिया गया था. नहीं, तो यह संख्या और बढ़ सकती थी. एनगिडी के अलावा मार्को येन्सन ने 7 और कॉर्बिन बॉश ने 5 विकेट झटके हैं. ये सभी बैटर्स और बॉलर्स जब भारत के खिलाफ उतरेंगे, तो टीम इंडिया को टफ फाइट देंगे.
वैसे, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने भी अपनी विनिंग स्ट्रीक बरकरार रखी है. टीम इंडिया भी जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. इसके बावजूद, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कुछ कमजोरी सामने आई है. पिछले कुछ समय से भारतीय बैटर्स स्पिनर्स को बेहतर तरीके से हैंडल नहीं कर पाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन बैटर्स ने स्पिन बॉलिंग के खिलाफ स्ट्रगल किया है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भारत के 5 विकेट स्पिनर्स की गेंदों पर आउट हुए थे. साउथ अफ्रीका के केशव महराज, एडेन मारक्रम और जॉर्ज लिंडे भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के जाले में फंसाने की कोशिश करेंगे. भारत 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?













.webp?width=275)




.jpg.webp?width=120)



