The Lallantop

बांग्लादेश की सरकार बदलते ही बदल गया रुख? नए खेल मंत्री ने आगे का प्लान बताया

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि कूटनीतिक समस्याओं के कारण उनकी टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाई. अगर ये मुद्दे पहले बातचीत से सुलझ जाते, तो शायद टीम हिस्सा ले पाती. उन्होंने आगे का क्या प्लान बताया?

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश की जगह T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था. (फोटो- PTI)

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने BCCI और भारत के साथ संबंधों को सुलझाने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा है कि वो भारत के साथ हुए विवाद को जल्दी सुलझाना चाहते हैं. ये खबर बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद सामने आई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

देश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने शपथ लेने के तुरंत बाद भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि बातचीत बहुत अच्छी और दोस्ताना रही. ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक हक ने कहा,

"मैंने डिप्टी हाई कमिश्नर से कहा कि हम इस मुद्दे को जल्दी बातचीत से सुलझाना चाहते हैं. हम सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं."

Advertisement

अमीनुल हक ने आगे कहा कि खेल से लेकर बाकी दूसरे क्षेत्रों में उनकी सरकार भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहती है. उन्होंने माना कि कूटनीतिक समस्याओं के कारण टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाई. अगर ये मुद्दे पहले बातचीत से सुलझ जाते, तो शायद टीम हिस्सा ले पाती.

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका होस्ट कर रहे हैं. हालांकि, बांग्लादेश की टीम इस वर्ल्ड कप में नहीं खेल रही है. देश की पिछली सरकार ने तय किया था कि टीम सिर्फ श्रीलंका में मैच खेलेगी, भारत में नहीं. इसके लिए राजनीतिक और सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताएं बताई गईं थीं. इसी वजह से ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. उनकी जगह वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.

विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने से हुई थी. भारत सरकार ने IPL 2026 में बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को KKR टीम से हटाने को कहा था. इसके बाद BCB ने ICC से रिक्वेस्ट की थी कि उनके मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराए जाएं. लेकिन ICC ने ये बात नहीं मानी. नतीजा ये हुआ कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया.

Advertisement

बता दें कि सितंबर 2026 में इंडियन टीम को बांग्लादेश के टूर पर जाना है. इसमें सीरीज में 3 ODI और 3 T20 मैच होंगे. ये सीरीज पहले अगस्त 2025 में होनी थी, लेकिन टल गई थी. अब उम्मीद है कि ये दौरा दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने में मदद करेगा.

वीडियो: नासिर हुसैन ने ICC और BCCI को जमकर सुनाया, बोले 'बोर्ड ने अपने खिलाडियों का साथ दिया'

Advertisement