युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का सिगरेट पीते एक वीडियो कुछ दिन पहले काफी वायरल हुआ था. इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. एक बार फिर चहल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. इस बार उनका ई-सिगरेट पीते एक वीडियो सामने आया है. हैरानी की बात ये है कि इसका वीडियो उनकी टीम पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट से ही शेयर किया गया है.
युजवेन्द्र चहल ने की ऐसी हरकत, पूरी टीम को खतरे में डाल दिया!
युजवेंद्र चहल से पहले रियान पराग को भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़ा गया था. वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़े थे.


दरअसल, पंजाब किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें पेसर अर्शदीप सिंह ट्रैवल व्लाॅॅग बना रहे थे. अर्शदीप फ्लाइट में थे और टीम के पेसर सुर्यांश शेडगे से बात कर रहे थे. बैकग्राउंड में शशांक सिंह और युजवेंद्र चहल साथ में नजर आ रहे थे. चहल के हाथ में कुछ था. वह उसे छिपाकर पीते दिखे. कुछ देर बाद उनके मुंह से धु्आं निकला. इसके बाद वह खांसते हुए दिखे.
लोगों ने उठाए सवालयह तो साफ नहीं हुआ कि चहल के हाथों में वेप (ई-सिगरेट) है या नहीं. लेकिन, सोशल मीडिया पर यही दावा किया जा रहा है. लोग इस बात से ज्यादा हैरान हैं कि चहल का यह वीडियो फ्लाइट का है. बता दें कि हवाई यात्रा के दौरान स्मोकिंग सख्त रूप से बैन होता है. फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट ले जाने से आग लगने का खतरा बना राहत है. इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद चहल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
एक यूजर ने लिखा,
युजवेंद्र चहल को देखिए. वह फ्लाइट में ई-सिगरेट पीकर सभी की सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे हैं. जबकि शशांक सिंह और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी उनके पास है. यह बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और यह सभी के लिए खतरा है.
एक अन्य यूजर ने लिखा,
मैं नहीं जानता कि आज के क्रिकेटर्स किस ओर जा रहे हैं. पहले रियान पराग और अब युजवेंद्र चहल रंगे हाथों वेपिंग/स्मोकिंग करते हुए पकड़े गए हैं. यह बहुत अनप्रोफेशनल हो गया है.
युजवेंद्र चहल से पहले रियान पराग को भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़ा गया था. वह मैच के दौरान डग आउट में वेपिंग कर रहे थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़े थे. अब यह देखना होगा कि पंजाब किंग्स और बीसीसीआई चहल के मामले में आगे क्या रुख अपनाते हैं.
वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?






















