कनाडा के युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने T20 World Cup में रिकॉर्ड सेंचुरी लगा दी है. 19 साल और 141 दिन की उम्र में, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शानदारी इनिंग खेली. सामरा T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं.
6 छक्के, 11 चौके... युवराज सामरा ने शतक जड़ T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया
Canada के Yuvraj Samra एसोसिएट नेशन से पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाई है. इससे पहले कोई भी एसोसिएट बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली.


ओपनिंग करते हुए सामरा ने 58 गेंदों में 110 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए. और कनाडा को 173 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, कनाडा की टीम ये मैच 8 विकेट से हार गई. लेकिन सामरा के लिए ये मैच खास है.
युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाने वाले सबसे यंग प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था. वो 22 साल 127 दिन के थे. सामरा एसोसिएट नेशन से पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाई है. इससे पहले कोई भी एसोसिएट बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था.
सामरा का नाम इंडियन क्रिकेट लीजेंड युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है. उनके पिता बलजीत सिंह युवी के बड़े फैन रहे हैं. मैच में सामरा ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ 116 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.
कनाडा में पैदा हुए, क्रिकेट सीखाये उनकी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी थी. उनका ये 19वां टी20I मैच है. युवराज सिंह सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को कनाडा के ब्रैम्पटन, ओंटारियो में हुआ. उनका परिवार पंजाबी मूल का है. उनके पिता बलजीत सिंह भारत से कनाडा आए थे और क्रिकेट के शौकीन हैं.
बचपन से ही वो अपने पिता के साथ लोकल मैच देखते और खेलते बड़े हुए. नाम भी युवराज सिंह पर रखा गया. वो लेफ्ट-हैंडेड टॉप ऑर्डर बैटर हैं और ओपनर का रोल निभाते हैं. कनाडा के लिए उनका इंटरनेशनल डेब्यू मार्च 2025 में हुआ.
वो डोमेस्टिक लेवल पर कनाडा के लिए खेलते हैं. यूथ लेवल से ही उन्होंने अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया था. उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट से जोड़े रखा. वो लोकल मैदानों पर प्रैक्टिस करते थे. सामरा कनाडा में घरेलू क्रिकेट टोरंटो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (TDCA) और ब्रैम्पटन एंड एटोबिकोक डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग (BEDCL) में खेलते हैं. उन्होंने क्रिकेट पटियाला शाही क्रिकेट क्लब में सीखा. जहां उन्हें टोरंटो में स्थित क्रिकेट साउथ अफ्रीका लेवल 3 कोच अमरिंदर भाटिया ने ट्रेनिंग दी.
सेंचुरी पर क्या बोले?पहली वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाने के बाद युवराज सामरा ने कहा,
“सच बताऊं तो वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करते ही मैंने शतक के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. हर रोज सपना देखता था कि इस बड़े स्टेज पर शतक मारूंगा. ये सच में सपनों जैसा लग रहा है.”
युवराज सिंह के नाम पर नाम रखे जाने, और उनके टी20 वर्ल्ड कप के हाईएस्ट स्कोर से ज्यादा स्कोर करने के बारे में सामरा ने बताया,
“बहुत कमाल का फील हो रहा है. अभी इतने सारे इमोशन्स हैं कि शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा.”
सामरा ने बताया कि बचपन से वो युवराज सिंह को देखकर बड़े हुए हैं. उनके जैसे नाम लिया जाना भी बहुत स्पेशल लगता है.
वीडियो: न्यूजीलैंड के खिलाफ बोला ईशान किशन का बल्ला, 2 साल बाद दिखी ऐसी पारी













.webp?width=275)




.webp?width=120)



