The Lallantop

'इमरान का तुरंत इलाज करो', सुनील गावस्कर, कपिल देव की पाकिस्तान सरकार से सीधी मांग

अपने-अपने देशों के कप्तान रहे माइक अर्थरटन, एलन बॉर्डर, माइकल बियरले, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने एक साथ आकर अपील की है.

Advertisement
post-main-image
सुनील गावस्कर समेत 12 पूर्व कप्तानों ने लिखा है पत्र. (Photo-PTI)

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान के लिए क्रिकेट जगत एकजुट होता दिख रहा है. पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व कप्तान के लिए आवाज उठाई. अब दुनिया के 14 दिग्गज कप्तानों ने एक साथ आकर पाकिस्तानी सरकार से अपील की है. वे चाहते हैं कि इमरान खान (Imran Khan) को तत्काल प्रभाव से सही मेडिकल अटेंशन दी जाए. कस्टडी में रहते हुए उनका ठीक तरह इलाज हो. यह अपील करने वालों में भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और कपिल देव (Kapil Dev) भी शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इमरान के लिए साथ आए 14 पूर्व कप्तान

अपने-अपने देशों के कप्तान रहे माइक अर्थरटन, एलन बॉर्डर, माइकल बियरले, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने एक साथ आकर अपील की है. इस आधिकारिक बयान में कहा गया,

हम, पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इमरान खान के साथ कथित दुर्व्यवहार और कारावास की परिस्थितियों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लिख रहे हैं. हममें से कई लोगों ने उनके खिलाफ मैच खेले, उनके साथ मैदान शेयर किया, या उनकी प्रतिभा को अपना आदर्श मानकर बड़े हुए. वह खेल जगत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों और कप्तानों में से एक हैं.

Advertisement

इसी बयान में आगे लिखा गया,

क्रिकेट लंबे समय से देशों के बीच एक पुल की तरह काम करता रहा है. मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्टंप गिरने के साथ ही प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो जाती है और सम्मान कायम रहता है. यह अपील खेल भावना और सामान्य मानवता की भावना से प्रेरित है. हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे  तहज़ीब और इंसाफ के उसूलों को बनाए रखकर इसका सम्मान करें.

.
पूर्व कप्तानों द्वारा लिखा गया पत्र. 

बेटे कासिम का दावा

कुछ दिन पहले इमरान के बेटे कासिम खान ने अपने पिता की हालत के लिए पाकिस्तानी सरकार और सेना को ज़िम्मेदार ठहराया था. कासिम ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके पिता को एकांत कारावास में रखा गया है. ब्लड टेस्ट और प्रॉपर ट्रीटमेंट पर भी रोक लगा दी है. कासिम ने यह भी दावा किया कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की एक आंख की रोशनी 85% तक कम हो गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान वाला बवाल आज ऑस्ट्रेलिया में मचा है, पूर्व क्रिकेटर भयंकर सुनाने में डटे

दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों ने महीनों तक इमरान की बिगड़ती हालत को नजरअंदाज किया. हाल के दिनों में उनकी सेहत और बिगड़ गई. इसके बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर खुलकर इमरान खान के इलाज की मांग के समर्थन में उतरे. इनमें वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, रमीज राजा और मोहम्मद हाफिज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन्होंने जोर दिया कि इमरान खान बुनियादी मेडिकल सुविधाओं के हकदार हैं. जल्द से जल्द उनका इलाज कराया जाना चाहिए.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतकर श्रीलंका सुपर 8 में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया पहुंच पाएगा?

Advertisement